संपूर्ण विश्व बहुत बड़ा है। हम सैकड़ों संसार वासी अपनी ज़िंदगी जीते हैं, और इस जग में अपने थोड़े से समय को मूल्यवान बनाना चाहते हैं। मानवता की शुरुआत से हम ज्ञान का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच आदान प्रदान करते आ रहे हैं एक आम भाषा के जरिए। दुर्भाग्यवश, आप औरों के साथ संपर्क नहीं कर सकते हैं बिना उनकी भाषा जाने। ऐसा ही मुद्दा इंटरनेट के वेब पर आ खड़ा है जहाँ जानकारी को विविध भाषाओं में लिखा जाता है, और हर भाषा पाठक से वाक्पटुता की अपेक्षा रखती है। हमने एक उत्कृष्ट हल निकाला है, दोनों समस्याओं हेतु - आपके लिए निःशुल्क भाषा सीखने का साधन - साथ ही साथ वेब का अन्य भाषाओं में अनुवाद करने का साधन जिससे एक भाषा में ताला-बंद ज्ञान को संपूर्ण मानवता के लिए आज़ाद किया जा सके। इसका नाम है "डुओलिंगो"। यह ऐसे काम करता है: मानें कि आप मूल अंग्रेज़ी भाषी हैं और आप स्पेनी भाषा सीखना चाहते हैं। हम आपको आरंभ में स्पेनी की वेबसाइट के एक वाक्य का अनुवाद करने के लिए कहते हैं। लेकिन ठहरिये! आप पूछेंगे... बिना स्पेनी जाने अनुवाद कैसे करें? पहले, डुओलिंगो आपके सामने केवल आपके भाषा स्तरोचित वाक्य प्रस्तुत करता है। प्रारंभिक विद्यार्थियों को केवल आसान वाक्य दिए जाते हैं तथा अग्रवर्ती बिद्यार्थियों को अधिक कठिन वाक्य दिए जाते हैं। इस तरह, सभी मूल्यवान अनुवादक बन जाते हैं। दूसरी बात कि यदि आप वास्तव में अटक गए हों, तब आप कभी भी शब्दों पर माउस मंडरा कर उनके संभाव्य अनुवाद देख सकते हैं। बाद में, डुओलिंगो आपके ऐसे शब्दों को समझने तथा याद करने हेतु शैक्षिक उदाहरण के साथ मदद प्रदान करता है। आप दूसरे विद्यार्थियों द्वारा किए गए अनुवादों की गुणता पर मतदान कर सकते हैं, इस से आपको यह भी दिखता है कि औरों ने उसी वाक्य का कैसे अनुवाद किया है। और चूँकि आप सीखते हुए मूल्यवान अनुवाद प्रदान करते हैं हम बदले में आपको डुओलिंगो के पाठ्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क प्रदान करते हैं: बिना किसी विज्ञापन के, बिना किसी अप्रत्यक्ष शुल्क के। पूर्णतया निःशुल्क। डुओलिंगो से विश्व कैसे लाभांवित हो सकता है? ज़रा सोचें: यदि १० लाख लोग डुओलिंगो पर भाषा सीखें, तब अंग्रेज़ी के संपूर्ण विकीपीडिया का स्पेनी भाषा में अनुवाद किया जा सकता है केवल ८० घंटों में। डुओलिंगो: वेब का अनुवाद करते हुए भाषा सीखें।